DAV PUBLIC SCHOOL, CANARY HILL ROAD, HAZARIBAG

CBSE AFFILIATION NO:3430127, SCHOOL CODE:66324

Event Detail  
महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती
Event Start Date : 12/02/2022 Event End Date 12/02/2022

डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर विशेष  हवन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने स्वामी दयानंद सरस्वती की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा  कि स्वामी जी आधुनिक काल में सांस्कृतिक जागरण के अग्रदूत थे। उन्होंने 1875 . में आर्य समाज की स्थापना करते हुए अपनी 'सत्यार्थप्रकाश, पुस्तक के माध्यम से भारतीय समाज में युगांतकारी परिवर्तन का काम किया। स्वामी दयानंद सरस्वती ने शुद्धि- आंदोलन के माध्यम से सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वामी जी स्त्री-शिक्षा के प्रबल पक्षधर थे। आज के विशेष हवन में नित्यानंद पाण्डेय,बी के दूबे,बी के पंडाबी के प्रसाद, सहित सभी शिक्षक एवं कार्यालय कर्मियों ने भाग लिया।

Photo Gallery

 

 
 
Contact Us ↓
 

DAV PUBLIC SCHOOL HAZARIBAG , DAYANAND MARG

NEAR CANARY HILL P.B. NO.71 HAZARIBAG
HAZARIBAG JHARKHAND 825301
Email: [email protected]


Like Us on:
     
Location Map ↓